,

फर्रुखाबाद से आलू भरकर महाराष्ट्र जा रहा ट्रक हाईवे पर पलटा, नींद का झोंका आने से हुआ हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: पूरणखेड़ी टोल प्लाजा के पास आलू से भरा ट्रक हाईवे की रेलिंग तोड़ अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल ट्रक ड्राइवर को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से आलू भरकर ट्रक महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीच डिवाइडर की रैलिंग को तोड़कर पलट गया। हादसे में फर्रुखाबाद का रहने वाला ट्रक ड्राइवर सर्वेश कुमार घायल हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ड्राइवर को नींद का झोंका आया, जिससे उसका ट्रक पर से नियंत्रण हट गया।