शिवपुरी: जिले के पोहरी जनपद सीईओ के खिलाफ सरपंच संघ के द्वारा आज से पोहरी कस्बे में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया हैं। सरपंच संघ ने पोहरी जनपद सीईओ शैलेन्द्र आदिवासी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की हैं। सरपंच संघ का कहना हैं कि जब तक पोहरी जनपद सीईओ को नहीं हटाया जाएगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
पोहरी ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष केशव सिंह यादव ने बताया कि शैलेंद्र आदिवासी चौथी बार पोहरी जनपद सीईओ बनकर पहुंचे हैं। अगर पोहरी जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है तो सीईओ को हटाना बेहद जरूरी है क्योंकि सीईओ ने जनपद में इतना भ्रष्टाचार फैला रखा है कि अब सरपंच संघ को मजबूरन होकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरपंच संघ के उपाध्यक्ष संजय अवस्थी ने बताया कि पोहरी जनपद पंचायत की 79 ग्राम पंचायत के सरपंचों ने पोहरी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जब तक पोहरी जनपद सीईओ को नहीं हटाया जाएगा या उन्हें निलंबित नहीं किया जाएगा तब तक अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा सरपंच संघ: पोहरी जनपद सीईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, हटाए जाने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment