,

युवक पर तलवार से किया हमला, नशेनी में बाइक टकराने को लेकर हुआ था विवाद, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गणेश कॉलोनी में एक युवक ने पड़ोसी युवक पर तलवार से हमला कर दिया. जिसके बाद युवक गंभीर घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार प्रदीप राठौर पुत्र रघुरब्बू राठौर उम्र 27 साल निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर ने बताया कि वह अपने घर पर पुताई का काम कर रहा था. इसी दौरान नसेनी घर के बाहर बाहर रखी हुई थी. इसी दौरान सोनू परिहार बाइक से निकल रहा था तो नसेनी में बाइक मार दी. जिसके बाद जब उसे मना किया तो इसी बात पर विवाद करने लगा. इसके बाद सोनू घर से तलवार लेकर आया और तलवार से सिर पर हमला कर दिया. इसके बाद युवक गंभीर घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.