शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब माफिया के विरूद्ध अभियान के तहत एएसपी प्रवीणसिंह भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी दीपकसिंह तोमर के मार्गदर्शन के नेतृत्व में 12 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिलने पर प्रभारी हरीशंकर शर्मा ने अपनी टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। ग्राम शेरगढ़ मजरा भागल पर दबिश देकर आरोपित जगदीश पुत्र विश्वकर्मा के मकान के पास बनी टपरिया में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब दो कैनों में करीब 60 लीटर मिली। जिसे जब्त कर आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कर लिया है। आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मायापुर हरीशंकर शर्मा एवं उनकी टीम सउनि अजय पटेल, डीडी शर्मा, विक्रांत शर्मा, सहदेव तोमर की सराहनीय भूमिका रही।

मायापुर पुलिस ने पकड़ी 60 लीटर हाथ भट्टी शराब, आरोपित गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment