शिवपुरी। प्रदेश सरकार को मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारियों को नियुक्त कर रहा है। जिसे लेकर प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में जीएमसी शिवपुरी के टीचिंग स्टाफ ने भी बुधवार से सांकेतिक तौर पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है। जीएमसी शिवपुरी की मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के स्पोक पर्सन डॉ सौरभ चौहान ने कहा कि कॉलेज में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्त के खिलाफ मप्र में दूसरी जगह विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जीएमसी शिवपुर में भी बुधवार से सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी साथी काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। जब तक मुख्यमंत्री हमारी मांगे पूरी नहीं करते, यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। डॉ चौहान ने ताया कि मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का मंगलवार को ही गठन किया है। कार्यकारिणी में जीएमसी की संपूर्ण फेकल्टी के अभिमत से डॉ अनंत रखोंडे को अध्यक्ष और सचिव डॉ शिल्पा मोटघरे को चुना है। वहीं उपाध्यक्ष डॉ शम्मी जैन एवं डॉ आनंद राजपूत, संयुक्त संचिव डॉ राहुल यादव, एडवाइजरी कमेटी में डॉ आशुतोष चौरसी, डॉ शशांक त्यागी, डॉ पंकज शर्मा और डॉ राजेश अहिरवार शामिल हैं। स्पोक पर्सन के तौर पर डॉ सौरभ सिंह चौहान को जिम्मेदारी मिली है। कार्यकारिणी सदस्य छह सदस्यों में डॉ रमन ओहरी, डॉ धीरेंद्र सचान, डॉ शिरष धीर, डॉ शिखा जैन, डॉ मेघा प्रभाकर, डॉ राजेंद्र मौर्य, डॉ मुकेश मित्तल शामिल हैं।

प्रशासनिक दखल के खिलाफ मेडिकल कॉलेज टीचिंग स्टाफ ने काली पट्टी बांध जताया विरोध / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News





Be First to Comment