शिवपुरी। सुभाषपुरा मंडल के ग्राम केंद्र इंदरगढ़ पर बूथ िवस्तारक योजना के तहत बैठक ली गई। उक्त बैठक में जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार धाकड़ और इंदरगढ़ ग्राम केंद्र के 7 बूथ अध्यक्ष, बीएलओ आदि के साथ-साथ बूथ के प्रमुख भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपिस्थत रहे। ग्राम केंद्र के विस्तारक डॉ. मंगलसिंह धाकड़, जसवीरसिंह धाकड़ उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजू बाथम के द्वारा ग्राम विस्तार योजना के संबंध में सभी बूथ अध्यक्षों और ग्राम केंद्र के विस्तारकों को अवगत कराया और भरे जाने वाली जानकारी के प्रपत्रों का वाचन किया और उन्हें भरने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि बूथ विस्तारक योजना के तहत सभी बूथ विस्तारक बूथ समिति के सदस्य बूथों पर जाकर बैठक करेंगे तथा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही आमजन हितार्थ योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये तथा पात्र लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग करें। उक्त बूथ विस्तारक योजना जो कि 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रारंभ होगी उसकी सारी संरचना और क्रियान्वयन के बारे में भी बूथ अध्यक्षों को भी अवगत कराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने ली बूथ विस्तारकों की बैठक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment