,

पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी: भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया है कि भारतीय मजदूर संघ शिवपुरी द्वारा 19 सितंबर 2024 को कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 के अंतर्गत न्यूनतम मासिक पेंशन में बढ़ोतरी हेतु ज्ञापन पत्र डिप्टी कलेक्टर महोदय को सोपा गया जिसमें मुख्य मांगे  कर्मचारी पेंशन स्कीम  (EPS) 1995 के अंतर्गत देय न्यूनतम पेंशन राशि रुपए 1000/- प्रति माह में बढ़ोतरी कर रुपए 5000/-  प्रतिमाह किया जाए.
कर्मचारी पेंशन स्कीम (EPS) 1995 की राशि को महंगाई भत्ते के साथ लिंक कर भुगतान किया जाए  ऐसे समस्त पेंशन धारक को आयुष्मान भारत योजना लाभ दिए दिया जाए  ज्ञापन में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के सभी अनुसांगिक संगठन ने भाग लिया जिसमें अजमेर सिंह यादव प्रांतीय कार्य समिति सदस्य गोविंद प्रसाद शर्मा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक परिसंघ फतेह सिंह गुर्जर विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ श्री शत्रुघ्न सिंह तोमर जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ जितेंद्र श्रीवास्तव जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ रमेश शिवहरे , रामहित शर्मा   वरिष्ठ नागरिक परिसंघ मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम कांत शर्मा श्रीमती हरभजन कौर भगवान दास माहौर जिला सचिव योगेश शर्मा श्रीमती लता दुबे श्रीमती मंजू धाकड़ श्रीमती सुभद्रा तोमर  श्रीमतीआशा दुबे कौशल श्रीवास्तव संतोष यादव एवं रविंद्र तोमर ॳखिलेश शर्मा एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.