,

सतनवाड़ा के खिरना गांव में भीषण हादसा: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खिरना गांव के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतका के परिजन एकत्रित हो गए।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

चक्काजाम के चलते शिवपुरी-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।