,

गणपति बप्पा की विदाई करते समय बच्चे रोए फूट-फूट कर, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में मंगलवार की सुबह से आज बुधवार की सुबह तक गणपति विसर्जन का कार्यक्रम चला रहा था  जिसमें लोगों के द्वारा बप्पा को विदाई दी गई। वहीं फतेहपुर रोड क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर पर गणपति बप्पा की विदाई के समय बच्चे फूट-फूट कर रो पड़े जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर के फतेहपुर रोड क्षेत्र के सोमेश्वर महादेव मंदिर पर बीती मंगलवार की रात गणपति विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा था। जिसमें क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हुए। जहां क्षेत्र के बच्चे गणपति बप्पा की विदाई के समय फूट-फूट कर रोने लगे वहीं बड़े लोग बच्चों को समझ रहे थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।