शिवपुरी: जिले के नरवर कस्बे में एक शासकीय शिक्षक की बाइक में एक नागिन घुस गई। इसके बाद नागिन को निकालने के लिए सर्पमित्र को बुलाना पड़ा। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर बाइक में घुसी नागिन को निकाला। तब जाकर बाइक मालिक शिक्षक ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक नरवर कस्बे के शारदा स्कूल के पास रहने वाले शिक्षक कमल किशोर शर्मा की बाइक में एक नागिन घुसी हुई थी। बाइक स्टार्ट करने के दौरान शिक्षक को नागिन दिखी। शिक्षक ने पहले नागिन को निकालने बाइक मिस्त्री को बुलाया था। लेकिन मिस्त्री बाइक के पुर्जों को खोलने के लिए राजी नहीं हुआ।
इसके बाद सर्प मित्र सलमान पठान को सूचना देकर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद सलमान पठान ने मैकेनिक के औजारों से बाइक के पार्ट्स खोले और फिर नागिन को बाइक से बाहर निकाला जा सका। नाग मित्र सलमान पठान ने बताया कि नागिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

शासकीय शिक्षक की बाइक में घुसी नागिन: बाइक मैकेनिक पार्ट्स खोलने को नहीं हुआ तैयार, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
- पानी की टंकी के पास दंपती का रास्ता रोककर चाकू से हमला, पति के हाथ पर चाकू से वार, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भी घायल / Shivpuri News
- भटनावर-झिरी में किराना दुकानों और होटलों से कथित अवैध शराब बिक्री, आबकारी विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पिपरघार स्कूल में पदस्थ शिक्षिका शिखा चतुर्वेदी दुर्घटना में घायल, दोनों हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर; ग्वालियर में हुआ ऑपरेशन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment