शिवपुरी के भौंती थाना क्षेत्र के बमेरा गांव में बेटी के लव-मैरिज करने से नाराज पिता ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर बेटी उसके पति और सास-ससुर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बेटी की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
बमेरा गांव की रहने वाली 23 साल की रश्मि लोधी ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले नीरज लोधी के साथ लव मैरिज कर ली थी। फिर वह गांव में ही अपने पति के घर रहने लगी थी। इस शादी से उसके मायके वाले संतुष्ट नहीं थे। वह अपने घर के बाहर गणेशजी की झांकी देखने अपने पति के साथ पहुंची थी। इसी दौरान मेरे पिता ओमकार लोधी ,भाई भगवानसिंह लोधी और लवकुश लोधी तीनों लाठियां लेकर आ गए थे।
उनका कहना था कि वह अपने पति के साथ गांव छोड़कर चले जाए। जब उनसे मना किया तो तीनों ने मिलकर पीटना शुरू कर दिया था। पति के साथ भी मारपीट कर दी थी। इसी दौरान मुझे बचाने मेरे बड़े ससुर सिरनाम लोधी ,ससुर मेहरवान लोधी,सास सरुपी लोधी आ गए थे।
उनके साथ भी पिता ओमकार लोधी ,भाई भगवानसिंह लोधी लवकुश लोधी ने मारपीट कर दी। झांकी पर मौजूद लोगों ने उन्हें जैसे-तैसे बचाया। रश्मि लोधी की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने ओमकार लोधी और उसके दो बेटों भगवान सिंह लोधी और लवकुश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

गणेशजी की झांकी देखने गए पति पत्नी को पत्नी के मायके बालों ने पीटा, बेटी के लव मैरिज से खफा थे परिजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News
- सेवा का ‘शीतल’ जज्बा: प्याऊ के साथ शुरू हुई बेजुबानों की फिक्र, अग्रवाल महिला संगठन की शानदार पहल! / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment