शिवपुरी: जिले के जिला अस्पताल में एक एक्सीडेंट में घायल हुए पति को पत्नी छोड़कर चली गई. युवक को उसके ससुरालीजन देखने के लिए आए था. इसके बाद ससुरालीजन अपने साथ घायल युवक की पत्नी को भी लेकर चले गए.
जानकारी के अनुसार नबाब बाल्मीकि पुत्र रुस्तम बाल्मीकि निवासी ग्राम खोदा थाना बैराड ने बताया की मेरी शादी डेढ़ साल पहले काजल पुत्री जुगल किशोरी बाल्मीकि निवासी ग्राम सुभाषपुरा के साथ डेढ़ साल पहले आपसी समझौते के साथ हुई थी. कुछ दिनों पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया था. जिसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 16 सितंबर 2024 को ससुराल से नरेंद्र, सुरेंद्र, नरेश, रिंकू, कुसुम बाल्मीकि ग्राम सुभाषपुरा हाल निवासी जयपुर मिलने आए थे. और मेरी पत्नी को जबरजस्ती अपने साथ जयपुर ले गए. एसपी से पीड़ित युवक ने पत्नी को खोजने की गुहार लगाई हैं.
डेढ़ साल पहले हुई आपसी समझौते से शादी: पति के एक्सीडेंट के बाद जिला अस्पताल में देखने आए ससुरालीजन पत्नी को लेकर हुए फुर्ररर / Shivpuri News




