शिवपुरी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर पालिका विभाग सतर्क हो गया है और संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन शहर की सड़कों पर निकलकर दुकानदारों व राहगीरों को मास्क पहनने की समझाईश दे रहे हैं वहीं दुकानों पर भीड़ लगाने वाले व मास्क न पहनने वाले दुकानदारों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन नपा द्वारा मास्क न पहनने को लेकर सख्त रवैया अपनाया जा रहा है वहीं दूसरी और नपा के कर्मचारी ही खुद बिना मास्क लगाए ही नगर पालिका में कार्य कर रहे हैं। क्या इनके लिए नियम कायदे अलग है। सीएमओ शैलेष अवस्थी के अधिनस्थ कर्मचारी खुद ही नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे में क्या सीएमओ साहब को खुद के ऑफिस के कर्मचारियों के चालान काटकर कार्रवाई नहीं करना चाहिए अगर कार्रवाई नहीं होती है तो वह बाजार में भी चालानी कार्रवाई क्यों कर रहे हैं। जब खुद के स्टाफ को मास्क न पहनने की आजादी है तो फिर बाजार में कार्रवाई क्यूं।

दूसरों को समझाईश देने वाली नपा, खुद भूल गई मास्क पहनना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment