शिवपुरी। बीते दिनों कोर्ट परिसर में एक सीनियर वकील ने जूनियर महिला वकील से अभद्रता कर दी। मामले को लेकर जूनियर वकील ने अभिभाषक संघ से लेकर सोशल साइड पर आपत्ति दर्ज करा दी और वकील की सनद रद्द करवाने की मांग की। वहीं घटना के दूसरे दिन वकीलों ने भी अभिभाषक संघ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि महिला वकील ने सभी वकीलों के विरूद्ध वकीलों द्वारा शराब पीकर न्यायालय में आना, असभ्य व्यवहार करना जैसे आरोप लगाए हैं। ऐसे आरोपों से सभी वकीलों की मानहानि हुई है जबकि उक्त महिला वकील ने व्यक्तिगत रंजिश के चलते सभी वकीलों पर गलत आचरण का आरोप लगाया है। इसलिए महिला वकील पर कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र समाधिया ने कहा कि आज उन्हें करीब एक सैकड़ा वकीलों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन दिया है। जिसमें बताया गया है कि महिला वकील द्वारा अपनी स्टेटमेंट दिया है जिससे सारे वकीलों की मानहानि हुई है और महिला वकील के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

महिला वकील से अभद्रता का मामला पकड़ा तूल, अब वकीलों ने सौंपा अभिभाषक संघ को ज्ञापन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment