शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली से लापता हुई एक 16 वर्षी किशोरी को रन्नौद थाना पुलिस ने अशोक नगर से बरामद कर लिया है। दरअसल रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव से 8 जून 2024 को एक 16 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने घटना की रिपोर्ट रन्नौद थाने में दर्ज कराई थी।पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामला विवेचना में लिया। इसी दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से किशोरी की लोकेशन को ट्रेस कर 21 जून 2024 को किशोरी को अशोकनगर बस स्टैंड से बरामद कर लिया।
घर वाले शादी करना चाहते थे इसलिए घर छोड़कर चली गई:
रन्नौद थाने पहुंचकर किशोरी ने अपने बयानों में बताया कि उसके घर वाले उसकी जबरदस्ती शादी करना चाहते थे जबकि वह अभी शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर इंदौर चली गई थी। वहां कुछ दिनों तक रहने के बाद वह अशोकनगर आ रही थी। अशोकनगर बस स्टैंड से रन्नौद पुलिस ने किशोरी को बरामद थाने पर किशोरी के बयान दर्ज किया जिसके बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
किशोरी को बरामद करने में सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान, सउनि संदीप कुजूर, आर. 846 महेश पटेलिया, आर. 584 गोरे सिंह जादौन, आर. 886 सिद्धनाथ गौड की सराहयनीय भूमिका रही है।

घर वाले जबरदस्ती शादी करना चाहते थे इसलिए घर छोड़कर भागी 16 वर्षीय किशोरी, रन्नौद पुलिस ने अशोकनगर से किया बरामद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाबालिगों के हाथ में बाइक बनी मौत का कारण, यातायात पुलिस ने अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ अभिभावकों को बुलाकर दिलाई शपथ / Shivpuri News
- हत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri Newsहत्या केस में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

- पटोर तोड़कर मारपीट और पथराव का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी लापता, पति ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार / Shivpuri News
- फार्म हाउस पर हमला कर मारपीट और मंगलसूत्र लूटने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment