शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने कॉलेज की छात्रा को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले आरोपी को यूपी के मुरादाबाद से पकड़ लिया है। पीड़िता ने करैरा थाने में सुनवाई न होने के बाद 20 जून को इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर करैरा थाना पुलिस ने 21 जून को आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर आज (22 जून) को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
युवक शादीशुदा था
बताया जा रहा है कि करैरा क्षेत्र में बिरयानी का ठेला लगाने वाले कौशिक उर्फ कौशिक पाशा पुत्र हाजी जर्रार हुसैन के यहां छात्रा बियरानी खाने जाती रहती थी। यही से कौशिक और छात्रा के बीच में नजदीकी बढ़ी थी। इस दौरान कौशिक पाशा ने छात्रा को अपने बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी। जबकि कौशिक पाशा शादीशुदा भी था।
इस दौरान कौशिक ने छात्रा के साथ उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप भी किया। जब छात्रा ने कौशिक से शादी करने की बात कही तब कौशिक ने सारी सच्चाई छात्रा के सामने रख दी। वहीं छात्रा के सामने शादी करने के लिए कई शर्ते भी रखी गई। इसके बाद से छात्रा ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई थी। इसकी भनक लगते ही कौशिक पाशा अपने गृह जिला मुरादाबाद भाग गया था। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।

शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म: बिरयानी का ठेला लगाता था आरोपी, यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment