शिवपुरी: जिले के अमोला घाटी में सिंध नदी किनारे एक ग्रामीण के खेत पर बने बकरियों के बाढ़े में घुसकर बकरियों को पर हमला बोल दिया। बकरियों में बाढ़े में तेंदुए की दहाड़ सुन पहुंची महिला पर भी तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। लेकिन महिला के पीछे पहुंचे उसके पति को देख तेंदुआ मौके से भाग खड़ा हुआ। तेंदुए के हमल में दो बकरियों की मौत हुई है। वहीं 2 बकरी गंभीर घायल हुई है। तेंदुए के हमले की सूचना वन विभाग को दी गई है।
वहीं घायल बकरियों का इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया गया है। तेंदुए के इस हमले से आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
जानकारी के मुताबिक अमोला क्रेसर के रहने वाले विष्णु चौहान का कृषि फ़ार्म पुराने अमोला के सिंध नदी किनारे है। शनिवार रात विष्णु चौहान के बटाईदार खुमान अपनी पत्नी करही रजक के साथ खेत पर सोया हुआ था। खेत पर ही एक बाढ़े में बकरियां बंद थी। रात तीन बजे के लगभग तेंदुआ आया और बाढ़े में बंद बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की मिमियाने और तेंदुए जैसे दहाड़ को सुन करही रजक उठकर बकरियों के बाढ़े के बाहर पहुंची। जहां तेंदुए ने भागते वक्त करही रजक पर हमला करने की कोशिश की। गनीमत रही पीछे से हाथ में लाठी लिए करही के पति को देख तेंदुआ दूसरी दिशा में भाग खड़ा हुआ।
ग्रामीणों की माने तो ये वही तेंदुआ है जो दो दिन पहले पुराने अमोला के खंडहर के बाहर बनी पुलिया पर दहाड़ लगाते हुए दिखाई दिया था। जिस स्थान तेंदुए ने घटना को अंजाम दिया, इसकी दूरी महज आधा किलोमीटर की है। तेंदुए के इस हमले से अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

बकरियों के बाढ़े में घुसा तेंदुआ: दो को मारा दो घायल, दो दिन पहले अमोला के खंडहर में दहाड़ लगाता कैमरे में कैद हुआ था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment