शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों ने हमला कर दिया है। घटना में घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर पिछोर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कुछ दिन पहले हिम्मतपुर गांव के लक्ष्मण जाटव के घर शादी का आयोजन हुआ था। इसी दौरान विवाद के चलते दो पक्षों में कुर्सियों को फेंककर मारपीट हुई थी। इस घटना के बाद लक्ष्मण जाटव ने चन्नीराम जाटव और उसके परिजनों पर शादी समारोह में हंगामा करने के आरोप लगाए थे। हालांकि घटना को लेकर चन्नीराम जाटव ने यह आरोप बेबुनियाद बताया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव हो गया था।
घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिला अस्पताल में अपने पिता चन्नीराम जाटव का उपचार करा रहे विजय जाटव ने बताया कि शादी समारोह में हुए विवाद का जिम्मेदार लक्ष्मण जाटव उनके परिवार को मानता हुआ आ रहा था। जबकि हमारे पक्ष ने विवाद में बीचबचाव का काम किया था। हालांकि, लक्ष्मण जाटव और उसका परिवार मानने को तैयार नहीं था।
इसी रंजिश के चलते बीती रात जब उसके पिता खेत से वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे लक्ष्मण जाटव और उसके परिवार हरिज्ञात जाटव, अमित जाटव, लज्जाराम जाटव, कल्ला जाटव और रविंद्र जाटव ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला बोल दिया था। इस हमले उसके पिता हाथ में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई है।
पिछोर पुलिस ने विजय जाटव की शिकायत पर हमलावर लक्ष्मण जाटव और उसके परिवार हरिज्ञात जाटव, अमित जाटव, लज्जाराम जाटव, कल्ला जाटव और रविंद्र जाटव के खिलाफ IPC की धारा 323, 324, 294, 506, 34 ले तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

60 वर्षीय बुजुर्ग को 6 लोगों ने मिलकर पीटा: शादी समारोह में हंगामा करवाने के आरोप में पिटाई, FIR दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment