शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत नव वर्ष पर शराब पीकर थाने के बाहर हंगामा करने वाले एक युवक की पुलिस ने मारपीट कर दी। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल साइड पर वायरल कर दिया। पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद फिजीकल थाने के तीन पुलसकर्मियों को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है उसमें एएसआई सलीम टोप्पो, आशीष खन्ना व हवलदार अंजीत तिवारी है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को लाठी से पीटते नजर आ रहे थे। प्राथमिक तौर पर मारपीट करने वाले तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है व एसडीओपी शिवपुरी को मामले की जांच के लिए अधिकृत किया गया है।

युवक को डंडा मारते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, तीन सस्पेंड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment