शिवपुरी के बैराड़ थाना क्षेत्र के देवरीकला गांव घर जमाई बनकर रह रहे युवक के साथ ससुर-साले ने मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर बैराड़ पुलिस ने ससुर-साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पीड़ित को सरकार की योजना के तहत कुटीर स्वीकृत हो चुकी थी। इसके चलते अब युवक अपने ससुराल को छोड़कर अपने गांव जाकर परिवार के साथ रहना चाहता था।
कोल्लापुर के रहने राजकुमार पुत्र बादामी आदिवासी (35) ने बताया कि उसके गांव में पक्का मकान नहीं था। इसके चलते में अपनी ससुराल देवरीकला अपनी पत्नी रामस्वरी आदिवासी के साथ रहने लगा था। लेकिन मैंने अपने गांव कोल्लापुर में सरकारी आवास के लिए आवेदन भी कर दिया था। कुछ माह बाद उसके नाम कुटीर स्वीकृत हो गई थी। उसने अपने गांव जाकर कुटीर बनवाकर गांव में ही रहने का मन बना लिया। यह बात गुरुवार रात उसने अपनी पत्नी रामस्वरी आदिवासी को बताई थी और उससे वापस गांव चलने की बात कही थी।
इसी बात से उसका ससुर रघुवीर आदिवासी, साला अतरसिह उर्फ कड्डी आदिवासी भड़क गए और उसकी पत्नी रामस्वरी आदिवासी को ले जाने मना करने लगे। जब उसने पत्नी को ले जाने की बात पुनः कही तो उसके साथ ससुर और साले ने मारपीट कर दी। पीड़ित राजकुमार पुत्र बादामी आदिवासी की शिकायत पर बैराड़ पुलिस ने रघुवीर आदिवासी, अतरसिह उर्फ कड्डी आदिवासी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

साले-ससुर ने घर जमाई को पीटा; FIR दर्ज: गांव में कुटीर स्वीकृत होने पर पत्नी के साथ गांव जाकर रहना चाहता जमाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment