शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के सोनीपुरा गांव में भाई बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक चचेरे भाई और रिश्ते के भाई ने नाबालिग बहन के साथ ही अश्लील छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया है। पीड़िता ने भाभी और अपनी मां को आपबीती सुनाई जिसके बाद घटना की रिपोर्ट पोहरी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाने पहुंची नाबालिग ने बताया कि वह शाम करीब 6 बजे घर के पास बने कुँआ से पानी भरके अपने घर आ रही थी। जैसे ही मैं घर की बाखर के पास पहुंची तभी मेरा चचेरा भाई और रिश्ते का भाई दोनों मेरा पीछा करते हुए आये और चचेरे भाई ने बुरी नियत से पीछे से एक हाथ से मेरी कमर पकड़ ली और एक हाथ से मेरा मुँह दबा दिया और मुझसे बोलने लगा कि तुम मेरे से फोन पर बात क्यों नही करती हो इतने नखरे क्यों दिखा रही हो। मैंने उसका हाथ अपने मुंह से हटाया और चिल्लाने लगी और अपने सिर पर रखी गगरिया को जमीन पर पटक दिया और दौड कर अपने घर तरफ जाने लगी तो पीछे से दोनों चिल्ला कर मुझसे कह रहे थे कि अगर यह बात तूने घर जाकर किसी को बताई तो तुझे जान से खत्म कर देगें। जब मैं घर पर पहुंची तो मैं डर के मारे कांप रही थी तब मेरी भाभी ने मुझसे पूछा कि क्या हो गया है तब मैने भाभी और मम्मी को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और पोस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

भाई-बहन का पवित्र रिश्ता शर्मशार: चचेरे भाई और रिश्ते के भाई ने नाबालिग बहन से की छेड़छाड़, भाभी और मां को सुनाई आपबीती, केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment