शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा में बाइक की मांग को लेकर एक व्यक्ति ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ मारपीट, दहेज़ प्रताड़ना की धाराओं में केस दर्ज किया है।
लुकवासा कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय आरती ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी अशोकनगर के रहने वाले आशीष से हुई थी। माता-पिता ने हैसियत के हिसाब से पूरा सामान दिया था।
शादी के कुछ महीने बाद आशीष ने बाइक की मांग करते हुए मारपीट की और घर से भगा दिया। मैं अपने मायके लुकवासा आ गई। 8 मई को पति वापस अपने साथ ले गया। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा, इसके बाद फिर से उसने मारपीट शुरू कर दी।
10 जून की रात पति, देवर विशेष और सास बबलेश ने बाइक की मांग की। इसके बाद बेरहमी से मारपीट की। मैंने भाई बलराम को बुलाय तो उसके साथ भी इन लोगों ने मारपीट की। पति बोला- जब भी ससुराल आना, बाइक के साथ ही आना। हम कोलारस थाने पहुंचे और पति आशीष, देवर विशेष, सास बबलेश के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

दहेज के लिए पति ने पीटा, घर से निकाला: महिला बोली बाइक की जिद पर अड़ा है, पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment