शिवपुरी: एक ओर देश के प्रधानमंत्री आदिवासियों को प्रधानमंत्री जनमन आवास बनाकर उन्हें छत उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर शिवपुरी जिले की मगरौनी नगर पंचायत में आदिवासी के आशियाने को उजाडकर वहां नगर पंचायत द्वारा सुलभ शौचालय कॉम्पलेक्स बनाने का मामला प्रकाश में आया है। अब बेघर आदिवासी अपने परिवार सहित दर दर की ठोंकरें खाने को मजबूर है मगर जनमन की नब्जज टटोलने का दावा करने वाली सरकार में इस पीडित आदिवासी परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही। आदिवासी परिवार अपने बच्चों सहित अब खुले आसमान के नीचे रात बिता रहा है। पीडित आदिवासी परिवार ने कई बार प्रशासन की चौखट पर एडिया रगडी मगर उसकी कोई सुनवाई आज दिनांक तक नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरौनी निवासी टन्टी आदिवासी पुत्र भोनाराम आदिवासी ने बताया कि उसे उसके पुराने निवास वर्तमान वार्ड क्रमांक 3 में भूमि पर इंदिरा आवास कुटीर उसके पिता के नाम ग्राम पंचायत से मंजूर हुई थी जिसके निर्माण उपरांत वह अपने परिवार सहित उसमें रहता तथा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन प्रशासन द्वारा इसी स्था न पर करैरा एसडीएम के आदेश सीएमओ मगरौनी नगर पंचायत द्वारा टन्टी आदिवासी की कुटीर को तोड दिया और उसे बेघर कर दिया। टन्टी आदिवासी ने बताया कि जब मैंने मेरे घर को गिराने का कारण जानना चाहा तो अधिकारियों ने बताया यहां सुलभ कॉम्पनलेक्सा बनेगा, देखते ही देखते प्रशासन के बुल्डोजर ने आदिवासी की कुटीर को पटककर वहां कॉम्पलेक्स बनाना शुरू कर दिया। अब आदिवासी अपने परिवार सहित दर दर की ठोंकरे खा रहा है। आदिवासी ने बताया कि उसके मकान में टीव्हीम, साइकिल, कूलर, पंखे, मंगलसूत्र आदि सामान भी रखा था। पीडित ने बताया कि मौके पर न तो अब कॉम्पालेक्स का निर्माण पूरा हुआ और न ही मेरी कुटीर बची है। इस पूरे कारनामे में वार्ड 9 के पार्षद की भी भूमिका है जो लगातार उसे जान से मारने की धमकी और राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। टन्टी आदिवासी ने कहा कि उसने कई बार जनसुनवाई, करैरा एसडीएम को भी आवेदन दिया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीडित ने मुख्युमंत्री मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी स्वयं को आशियाना उपलब्ध। कराने की मांग की है।
नगर पंचायत मगरौनी के श्री गोयल ने कहा की इस मामले में जांच चल रही है, तीन टीमें जांच करने आईं थीं, हम शीघ्र ही प्रतिवेदन बनाकर इस विषय में शीर्ष अधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे, मामले का निराकरण जल्द कर दिया जाएगा।

आदिवासी के आशियाने को पटककर नगर पंचायत बना रही है सुलभ कॉम्पलेक्स, बेघर आदिवासी परिवार दर दर की ठोंकरें खाने को मजबूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment