शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के गुरुकुदवाया गांव में 19 साल की विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक सपना (19) पत्नी सोनू जाटव निवासी गुरुकुदवाया ने मंगलवार को कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में सपना को जिला अस्पताल शिवपुरी ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता दिनेश निवासी लुकवासा का आरोप है कि 30 अप्रैल 2021 को शादी हुई थी। ससुराल वाले सपना को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसकी मारपीट करते थे। बुधवार की सुबह पीएम के लिए शव रखवा दिया है।

नवविवाहिता ने पिया कीटनाशक, मौत, परिजनों ने लगाए दहेज प्रताड़ना के आरोप / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शीतला माता मंदिर में चोरी: ताले तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
- गायत्री मंदिर दुकानों का टेंडर निरस्त: 30 लाख की रिकवरी के आदेश, पूर्व अध्यक्ष–सीएमओ पर कार्रवाई तय / Shivpuri News
- भोपाल के पीपुल्स कॉलेज में दीक्षांत समारोह संपन्न: डॉ. रागिनी अर्मिल ने प्राप्त की एमबीबीएस की उपाधि / Shivpuri News
- नरवर में पुरानी रंजिश ने ली जान, मारपीट में किसान की मौत; 5 पर हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
- शिवपुरी में आंधी बनी जानलेवा: दीवार गिरने से घायल गिरजेश की मौत, मृतकों की संख्या 2 हुई / Shivpuri News





Be First to Comment