शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक -2 की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने ही बेटे पर 8 लाख रुपए हड़प लिए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को अपनी बेटियों और दामाद के साथ एसपी ऑफिस में आवेदन देकर इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए बेटे द्वारा हड़पे गए पैसों को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार शीला पत्नी स्वर्गीय कल्याण कुशवाह निवासी वार्ड नंबर 2 नरवर ने बताया कि उसके पति की एक्सीडेंट में मौत के बाद उसके बड़े लड़के अमर सिंह ने पति के नाम से बैंक में जमा 6 लाख रुपए की एफडी ये कह कर निकाल ली की तुम सब लोग बैंक में सहमति पत्र लिख दो एफ.डी का रुपया हम लोग आपस में बांट लेंगे। लेकिन रुपए निकालने के बाद अमर सिंह की नियत बदल गई अब पैसे देने से इनकार कर रहा है। वहीं पति की मौत के बाद क्लेम की राशि के 2 लाख रुपए भी अमरसिंह ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। महिला ने हड़पी गई राशि वापस दिलाए जाने और बेटे के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से लगाई है।

एक्सीडेंट में पति की मौत के बाद बैंक एफडी और क्लेम में मिले 8 लाख रुपए पुत्र ने हड़पे मां ने एसपी ऑफिस में की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment