शिवपुरी: जिले के सतनबाड़ा खुर्द गांव में अनजान व्यक्ति के घर आने के शक में महिला के पति और देवर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दोनों ने उसे गर्म चमचे से शरीर के कई हिस्सों पर जला दिया। महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना में लिया हैं।
रविता धाकड ने बताया कि एक दिन पहले दोपहर 4 बजे वह अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान मेरा पति विनोद धाकड और देवर मजबूत सिहं धाकड आए और कहने लगे कि घर कौन आया था। चूंकि में सो रही थी। इसी के चलते मैंने सोने की बात कहते हुए घर आने-जाने वालों के बारे में कुछ पता नहीं होने की बात कही। इसी बात से भड़के पति और देवर ने लाठियों से मेरी मारपीट कर दी और मुझे जला दिया।
महिला ने बताया कि इसके बाद वह एक दिन तक घर में ही पड़ी रही। फिर उसने अपने भाई और फूफा को घर बुलाया। तब वह थाने शिकायत करने पहुंच सकी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति-देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला से मारपीट कर गर्म चमचे से जलाया: शिकायत के बाद पति और देवर पर मुकादमा दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment