शिवपुरी। साहब…! सचिव ने मेरा श्रमिक पंजीयन निरस्त कर दिया। जब पूछा तो उसने दो हजार पुए मांगे जिस पर मैंने उसे रुपए दे दिए लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब कारण पूछा तो और रुपए मांगने लगा। अब आपके पास अपनी फरियाद लेकर आए हैं हमें न्याय दिलाएं। यह कहना था देवानंद जाटव निवासी ग्राम वैसोराकला तहसील करैरा का जो जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आया था। देवानंद ने बताया कि सचिव को रिश्वत के रुपए कम देने के चक्कर में उसने मेरा श्रमिक पंजीयन निरस्त कर दिया जिस कारण मुझे महिला डिलेवरी का पैसा नहीं मिला है। ग्राम सचिव राजेश कुमार कथारिया ने 1 अगस्त को मुझसे 2 हजार रुपए लिए थे और मेरा श्रमिक भी अपडेट नहीं किया। जब पूछा तो कहा कि और 2 हजार रुपए लगेंगे तो तुम्हारा पंजीयन सही हो जाएगा। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। अत: अब आपके पास आए हैं हमारी सुनवाई करें। मामले को लेकर जब सचिव से बात की तो उसका कहना था कि उस पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह बिलकुल गलत है। उसकी झूठी शिकायत की जा रही है।

साहब…! सचिव ने रुपए लेने के बाद भी कर दिया श्रमिक पंजीयन रद्द, अब और मांग रहा रुपए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- जमीन का बंटवारा नहीं, फिर भी बन रहा पीएम आवास… शिकायतें बंद, पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर / Shivpuri News
- जमीन खरीदी, रजिस्ट्री भी हुई… फिर भी नामांतरण अटका: CRPF जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- शादी में बुलाकर ले गए… फिर मिली मौत की खबर: पत्नी बोली— मेरे पति की हत्या हुई, आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे / Shivpuri News
- हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी… शिवपुरी CMHO सस्पेंड, लापरवाही पर गिरी गाज / Shivpuri News
- शीतला माता मंदिर में चोरी: ताले तोड़कर घुसा चोर, CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News





Be First to Comment