मातृशक्ति का कार्यक्रम हुआ संपन्न प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पहुंची शिवपुरी जिला के ग्राम खोड़ में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनके कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत और वही लाडली बहनों ने मिलकर मातृशक्ति प्रोग्राम को सफल किया व प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचंड रूप से विजय होने की बात की.
गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया आज शिवपुरी विधानसभा के खोड़ और पिछोर विधानसभा के पिछोर कस्बे में मातृ शक्ति सम्मेलन में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने अपने पति के लिए लोगों से वोट करने की अपील की।
बता दें कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने खोड़ पंचायत में अपने काफिले को रुकवा लिया था। जहां वह एक भोजनालय सहित फल बेचने वाले के पास पहुंची और उनसे चर्चा की। प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने एक दुकान पर पहुंचकर अपने लिए पीले रंग की साड़ी भी खरीदी। आज अपने दौरे के दौरान उन्होंने बाजार में पैदल चल लोगों से उनके पति को वोट करने की अपील की।
मैं महाराज से वादा करके आई हूं-प्रियदर्शनी राजे इस दौरान खोड़ में मातृ शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रियदर्शनी ने कहा कि मैं महाराज से वादा करके आई हूं कि पुरुष आगे रहें या न रहें लेकिन महिलाएं इस बार घर से निकलकर बढ़ चढ़कर आपको वोट करने निकलेंगी। उन्होंने कहा कि मैं 20 साल से महाराज को देखती हुई आ रही हूं। उन्हें गुना-शिवपुरी-अशोकनगर की जनता से बेहद प्रेम है। पहले मुझे यहां तक आने में 9 घंटे लगते थे। उस वक्त यहां न रोड़ थी न स्कूल था और न ही अस्पताल था। लेकिन महाराज ने क्षेत्र में दिल से विकास के काम किए और क्षेत्र का विकास किया। इसलिए अब महिलाओं को भी आगे बढ़कर वोट डालने जाना होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।

मैं महाराज से वादा करके आई हूं महिलाएं बढ़ चढ़कर करेंगी वोट: प्रियदर्शनी राजे सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment