शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के राजपुरा से एक 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए घर से लापता हो गई। पिता ने इसकी शिकायत बैराड़ थाने पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव के रहने वाले शख्स ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ बड़े लड़के की बहु को लेकर इलाज हेतु शिवपुरी गया था। इसी दौरान मेरी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बिना बताए घर से लापता हो गए। पिता ने अज्ञात युवक पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया है।
बिना बताए घर से गुम हुई 17 वर्षीय किशोरी पिता ने अज्ञात युवक पर लगाया बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप / Shivpuri News




