शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के मचाखुर्द गांव में एक किसान के घर से चोर अनाज से भरी 50 किलो की बोरी और 35 हजार रुपए चुराकर ले गया। चोर किसान के घर के पास पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हुआ है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी के मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मचाखुर्द गांव में शिवपुरी रोड़ भूसा फैक्ट्री के पास रहने वाले बालकृष्ण पुत्र खैमाराम ओझा (64) ने बताया कि पेशे से किसान है और फुटकर अनाज खरीदने का काम भी करता है। गुरुवार की रात 10 बजे वह खाना खाकर सो गया था। सुबह पांच बजे देखा तो घर के पिछले हिस्से के एक कमरे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। कमरे जाकर देखा तो उसमे रखी सरसों की पचास किलो की बोरी गायब थी साथ ही टेबल की दराज में रखे 35 हजार रूपए भी चोरी हो चुके थी।
बालकृष्ण पुत्र खैमाराम ओझा ने बताया चोर घर के पास पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। बता दें कि पोहरी थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन और सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

घर से अनाज की बोरी और 35 हजार रुपए चोरी: पास बने पेट्रोलपंप के सीसीटीवी में वारदात कैद, पोहरी के मचाखुर्द गांव का मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
- पहले बाउंड्री तोड़ी, विरोध किया तो पीट, थाने जाते समय रास्ता रोककर गोली मारी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News

- शराब के नशे में हुड़दंग से गांव की महिलाएं-बेटियां परेशान, बड़ौरा में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से मांगी पूरी शराबबंदी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment