,

करैरा पुलिस ने 315 बोर की देशी बन्दूक सहित 2 जिंदा कारतूस जप्त कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही, थाना करैरा पुलिस द्वारा एक 315 बोर की देशी बंदूक 2 जिन्दा कारतूस कुल मशरूका कीमती 10500 रूपये के सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

करैरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ब्यक्ति देशी 315 बोर की बंदूक लिये अपराध करने की नियत से कंजर डेरा के पास हाईवे रोड करैरा पर खडा है थाना करैरा पुलिस तस्दीक करने कंजर डेरा के पास हाईवे रोड करैरा पर पहुचें तो एक ब्यक्ति दाहिने हाथ मे एक बंदूक लिए खडा मिला जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा करैरा पुलिस द्वारा पकडा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना दीपक उर्फ रायडू जाटव पुत्र अशोक जाटव उम्र 24 बर्ष नि.चंगेर पहाडिया करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी का होना बताया उसके हाथ मे लिए 315 बोर की देशी बंदूक को खोल कर चैक किया तो चैंबर में एक जिंदा कारतूस लगा हुआ मिला एवं दाहिने तरफ की पेन्ट की जैब मे एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस रखे हुए मिला. दीपक उर्फ रायडू जाटव से बंदूक व कारतूस रखने का बैद्य लायसेंस चाहने पर न होना बताया। आरोपी दीपक उर्फ रायडू जाटव के कब्जे से एक 315 बोर का लोहे की देशी बंदूक मय दो 315 बोर का जिंदा कारतूस कुल कीमती करीवन 10500 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया. आरोपी दीपक उर्फ रायडू जाटव को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पत्रक तैयार किया. आरोपी दीपक उर्फ रायडू जाटव के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अप0 क्र0  234/24 पंजीबद्ध किया गया.
बरामद माल: 01. 315 बोर की देशी बंदूक मय दो जिन्दा कारतूस कीमती करीवन 10500 रूपये 
इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरी.सुरेश शर्मा, उनि केपी शर्मा ,सउनि प्रवीण त्रिवेदी ,प्रआऱ 1002 शरद कुमार ,प्रआर 258 राजेन्द्र यादव ,आर 319 चन्द्रशेखर मीणा ,आर 895 राधेश्याम जादौन ,आर 688 आलौक जैन, आर 617 ओमप्रकाश रावत की अहम भूमिका रहीं.