Press "Enter" to skip to content

टेकरी सरकार मंदिर के गोदाम में लगी आग दुकानदार का हुआ लाखों रुपए का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर के टेकरी सरकार मंदिर के गोदाम में शिवपूजन सामग्री भंडार का दुकानदार अपनी दुकान का सामान टेकरी मंदिर के एक कमरे में रखता था दुकानदार जब दोपहर में खाना खाने गया तब किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार के गोदाम में आग लगा दी दुकानदार राकेश योगी का कहना है कि जब मैं दुकान से दोपहर के समय खाना खाने घर गया उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे गोदाम में आग लगा दी जिससे मेरा लगभग 12 लाख रुपए का गोदाम में रखा हुआ माल जल गया ,पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह अपने घर का खर्चा इसी दुकान से चलता  था और कई बैंकों से लोन भी ले रखा था, आग लगने की कुछ ही देर बाद नगर परिषद द्वारा फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन दुकानदार का लगभग समान जलकर खाक हो चुका था दुकानदार ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है और थाने में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज भी कराई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!