शिवपुरी। मध्य प्रदेश में सबसे तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क fastsamachar की खबर का एक फिर से बड़ा असर देखने को मिला है। यहां फास्ट समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए पुलिस महकमे ने 24 घंटे के अंदर ही एक ब्लैकमेलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल शुक्रवार को fastsamachar.com ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर हैकर कर रहा है युवती को ब्लैकमेल मुझसे शादी करो या 2 लाख रुपए दो शीर्षक से एक खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परेशान कर रहे युवक को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल:
जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसके फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यही नहीं आरोपी द्वारा उससे शादी करने या 2 लाख रुपए देने की मांग की जा रही थी। इससे परेशान युवती ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी को मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार:
थाना प्रभारी करैरा टीआई सुरेश शर्मा ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 354डी भादवि, 66सी,66डी आईटी एक्ट, 7/8 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। पुलिस ने साईवैर सैल से अज्ञात आरोपी के मोवाईल नम्वरो की जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपी को सुरेन्द्र रजक पुत्र नारानदास रजक निवासी ग्राम टीला थाना करैरा जिला शिवपुरी का पाये जाने पर तत्काल गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से नार्जो रियलमी कम्पनी का मोबाइल व एक सिम कुल कीमती 20 हजार रूपये को जप्त किया गया जिसमे पीङिता को व्हाट्स एप पर मैसेज करना पाया गया. आरोपी को माननीय न्यायालय करैरा पेश कर जेल भेजा गया.

Fastsamachar.com की खबर का बड़ा असर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल कर रहा आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment