,

दो आरोपी के कब्जे से 1030 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब और दो मोटर साइकिल की जप्त / Shivpuri News

भारी मात्रा में गुड़ लहान किया मोके पर नष्ट

1 लाख 30 हजार रुपये की शराब व 1 लाख 50 हजार की दो मोटरसाइकिल की जप्त

शिवपुरी: खबर खनियांधाना के मायापुर से है जहा आगामी लोकसभा चुनाव को मद्दे नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौर द्वारा चलाये जा रहे अबैध शराब के खिलाफ अभियान में मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पिपरोदा उवारी गांव में घर के पीछे एक हाथ भट्टी की अबैध शराब बनाने की फैक्ट्री लगी है और भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है एवं यही शराब आस पास के गांव में बेची जा रही है उक्त सूचना पर मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार एवं एस आई अजय पटेल ने अपनी टीम के साथ पिपरोदा उवारी में दबिश दी तो आरोपीगणो बी.पी.उर्फ विश्वनाथ प्रताप परमार व जितेन्द्र उर्फ बिहारी केवट के घर के पीछे भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री लगाकर शराब उतारी जा रही थी मायापुर पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में गुड़ लहान मौके पर नष्ट किया है और उक्त आरोपी गणों के कब्जे से 1030 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची अबैध शराब कीमती करीबन 103000 रुपये की और दो मोटरसाईकिल कीमती करीबन 1 लाख 50 हजार रुपये की मौके से जप्त की है मोके से आरोपीगणों को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपीगणों को जेल भेज दिया है वही जब से मायापुर थाना की कमान नीतू सिंह अहिरवार ने सम्भाली है तब से एक के बाद एक बड़ी-बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही हैं इसी को लेकर आज थाना प्रभारी मायापुर के द्वारा अवैध शराब को लेकर यह कार्यवाही की गई है वह कार्यवाही अभी तक की सबसे बड़ी थाना मायापुर की कार्यवाही देखने को मिली है वहीं थाना प्रभारी मायापुर नीतू सिंह अहिरवार का कहना है कि ऐसी कार्यवाही बराबर होती रहेगी.