,

ऑटो सवार बदमाशों ने बाइक में मारी टक्कर: दो बाइक सवारों की मारपीट कर 74 हजार रूपए लूटे / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के बाजाघर करबला रोड से दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार दो युवको में पीछे से ऑटो से टक्कर मारकर गिराया गया इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर उनके पास से 74 हजार रूपये नगदी निकालकर बदमाश फरार हो गए। इस मामले की ख़ास बात कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर फिजिकल थाना पुलिस ज्यादातर पॉइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है।

जानकारी के मुताबिक़ सुरवाया थाना क्षेत्र के डबिया गांव का रहने वाला अनरथ पुत्र कमरलाल आदिवासी अपने एक रिश्तेदार प्रताप आदिवासी के साथ सोमवार दोपहर में बैंक से पैसे निकालने आया था। दोनो ने एसबीआई बैंक से 75 हजार रुपए निकाले और एक हजार रुपए का कोई सामान लिया और फिर वापस अपने गांव जा रहे थे, तभी बाजाघर के पास ऑटो सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया और 74 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।