शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के गागोनी गांव में एक मजदूर को मजदूरी मांगने पर एक ही परिवार के चार लोगों ने बेरहमी से पीट दिया। मजदूर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मजदूर की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे मजदूर गणेश राम जाटव पुत्र कोमल जाटव (48) ने बताया उसने लखन सिंह रघुवंशी के यहां कुछ माह पहले मजदूरी की थी। उस वक्त उसे मजदूरी के पैसे नहीं दिए गए थे। वह रविवार की शाम लखन सिंह रघुवंशी के घर मजदूरी के पैसे मांगने पहुंचा था।
लखन सिंह और रामक्रेश रघुवंशी घर के बाहर खड़े मिले थे। जब उसने लखन सिंह से मजदूरी के पैसे मांगे तो दोनों भड़क गए गालियां देने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे इतने सोनू रघुवंशी और मनीष रघुवंशी भी आ गए। इसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। उसने भागकर अपनी जान बचाई।
मजदूर गणेश राम जाटव की शिकायत पर इंदार थाना पुलिस ने लखन सिंह रघुवंशी, रामक्रेश रघुवंशी, सोनू रघुवंशी और मनीष रघुवंशी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मजदूरी के पैसे मांगने पर मारपीट: लेबर को चार लोगों ने बेरहमी से पीटा, शिकायत के बाद केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment