शिवपुरी। योग वेदांत सेवा समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी तुलसी की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने व युवा पीढ़ी को नैतिक पतन से बचाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस के रूप मनाया गया। जिसके अंतर्गत स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों सहित घर.घर में तुलसी पूजन के कार्यक्रम हुए। विगत कुछ वर्ष पूर्व से 25 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से नए वर्ष के नाम पर युवाओं व बच्चों द्वारा शराब, कबाब व अन्य नशीले पदार्थों का जमकर सेवन होता है जिससे उनके नैतिक पतन व चारित्रिक पतन तो होता ही है बल्कि देश में लूट, हत्या, बलात्कार व भयानक दुर्घनाओं के अलावा आत्महत्याओं में भी खूब वृद्धि हो रही है जिससे व्यथित होकर आशारामजी बापू ने 25 दिसंबर 2014 से तुलसी पूजन दिवस की पहल की जिससे युवाओं व विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति नए चेतना जाग्रत हो और तुलसी की महिमा से परिचित होकर घर.घर तुलसी पूजन दिवस मनाया जाने लगा। योग वेदांत सेवा समिति अध्यक्ष विपिन दुबे ने बताया कि शहर में कमलागंज, श्रीराम कॉलोनी, विवेकांनद कॉलोनी, नौहरी कला, खिन्नी नाका, नीलगर चौराहा, सिद्धेश्वर कॉलोनी व छत्री रोड पर तुलसी पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें प्रज्ञा द प्ले व ओमगुरु इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने विधि.विधान से तुलसी पूजन, आरती व परिक्रमा की गयी साथ ही तुलसी के पौधे एवं सत्साहित्य वितरित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में साधना राठौड़, अरुणा विरमानी, भारती दुबे, चांद ढींगरा, ममता माथुर, मंजू शर्मा, पुष्पा धाकड़, किरण कटियार, रामप्यारी कुशवाह, शांति यादव, स्नेहलता सक्सेना, मणि गौड़, नीतू श्रीवास्तव, आरआर राय, उषा गौर, चंद्रकुमारी कुशवाह सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment