भौंती/ करैरा जिले के करैरा और भौंती में सोमवार को ग्वालियर की जीएसटी टीमों द्वारा एक साथ छापामार कार्रवाई के बाद शुक्रवार को जांच में 85 लाख रुपए की जीएसटी चोरी सामने आई है। करैरा के व्यापारी ने 35 लाख रु. चालान से जमा कर दिए हैं। जबकि भौंती कस्बे के दोनों व्यापारी भाईयों ने अभी 50 लाख रु. चालान से जमा नहीं कराए हैं। जीएसटी ग्वालियर संभाग के ज्वाइंट कमिश्नर यूएस बैस ने बताया कि करैरा में सचिन जैन के यहां छापामार कार्रवाई के बाद 35 लाख रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। व्यापारी ने चालान से उक्त रकम जमा करा दी है। वहीं भौंती कस्बे में पिछोर-चंदेरी रोड स्थित व्यापारी अखिलेश बिलैया के मूंगफली मिल और दूसरे भाई प्रदीप बिलैया के नदना रोड स्थित मिल पर छापामार कार्रवाई की थी। फर्म सिद्ध गुरु ट्रेडर्स और प्रदीप इंटरप्राइजेज के व्यापार संबंधी दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद करीब 50 लाख रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है। लेकिन दोनों व्यापारियों ने उक्त रकम चालान से जमा नहीं कराई है। ज्वाइंट कमिश्नर का कहना है कि आदेश बनाकर पैनाल्टी लगाएंगे, जिसमें दो गुना राशि जमा करनी पड़ेगी।

तीन फर्मों पर जीएसटी के छापे : 85 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment