शिवपुरी: जिले की पोहरी विधानसभा सीट से विधायक कैलाश कुशवाह का औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर से पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा क्षेत्र के सेगाड़ा प्राइमरी और मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक को स्कूल में शिक्षक नदारद मिले जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों से पंचनामा बनवा कर मौके से ही इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी को दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह आज दोपहर करीब डेढ़ बजे सेंगाडा गांव के सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा पहुंचे यहां स्कूल में केवल एक अतिथि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए मिला जबकि एक शिक्षक राजबिहारी शर्मा मेडिकल लीव पर जबकि दूसरे शिक्षक बालचंद वर्मा बिना बताए स्कूल से नदारद मिले इतना ही नहीं इस स्कूल में पदस्थ एक अतिथि शिक्षक देवेंद्र रावत भी अनुपस्थित मिले। जिस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी को दर्ज कराई है। यहां आपको बता दें कि इस स्कूल में 135 बच्चे दर्ज हैं जिन्हें पढ़ाने के लिए दो अतिथि शिक्षक सहित दो शिक्षक नियुक्त हैं। लेकिन अक्सर स्कूल से शिक्षक नदारत रहते हैं।

विधायक कैलाश कुशवाह के निरीक्षण फिर खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल बिना अवकाश नदारद मिले शिक्षक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment