Press "Enter" to skip to content

इलाज का झांसा देकर बाबाओं ने हड़पे 50 हजार, एक बार फिर बुलाया, पिता ने पुलिस से की जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: मानसिक रोगी एवं इन्फैक्सन का शिकार बेटे का इलाज करने के नाम पर तो ढोंगी बाबाओं ने एक पिता से ₹50000 हड़प लिए। हैरानी की बात यह है कि ₹50000 हड़पने के बाद भी ढोंगी बाबाओं ने पिता को एक बार फिर से बुलाया है। बाबाओं के चक्कर में फंसकर 50000 गंवाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर दर्ज कराई है। पीड़ित ने जालसाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रुपए वापस दिलाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कैलाश पुत्र नक्ट्रराम धाकड़ निवासी ग्राम रामनगर थाना कोलारस जिला शिवपुरी ने बताया कि मेरा बेटा सुनील धाकड़ जो कि मानसिक रोगी एवं इन्फैक्सन का शिकार है का इलाज कराने के नाम पर जानकी उर्फ नर्मदा आदिवासी और अनिल परमार ने 50 हजार रुपए झटक लिए। दोनों ने कहा कि तेरा बेटा अच्छा होकर स्वस्थ हो जायेगा इनके लिए तुझे इलाज कराना होगा और इसमें काफी खर्चा भी आयेगा। फिर षड़यंत्र पूर्वक धोखाधडी कर पुत्र के इलाज कराने के बहाने से 50,000/-रू० ले लिये है और आज दिनांक 20.01.2024 को बैराड़ में बुलाया है इसलिए प्रार्थी के साथ धोखाधड़ी की गयी और अपने झासे में ले लिया है प्रार्थी अनपढ़ है अपने पुत्र की खातिर आरोपीगण के झांसे में आकर रूपये दे दिया इसलिए आरोपीगण के उपरोक्त मोबाईल नंबरों को सायबर सेल के माध्यम से ट्रेस कर गिरफ्‌तार कर मेरे रूपये दिलाये जावे तथा आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्‌तार किया जाए.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!