शिवपुरी। जिला प्रशासन ने जिला कलेक्टर अक्षय कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान संचालित कर रखा है। जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र धाकड़ ने कलेक्टर से मिले निर्देशों के अनुरूप समस्त विभागीय वृत अधिकारियों को अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देशन दिए हैं । कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर वृत्त प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज द्वारा मंगलवार को विशेष अभियान के तहत ग्राम छान, टीला, अमोला, करैरा, जुझाई आदि क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब के 6 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत् कायम करके 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वृत्त पोहरी में दबिश देकर 6 प्रकरण पंजीबद्ध कर 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया। इस तरह कुल 12 प्रकरण आबकारी द्वारा पंजीबद्ध किए गए। अवैध शराब के खिलाफ की गई कार्रवाई में वृत्त प्रभारी तीर्थराज, राहुल गुप्ता के साथ विनित शर्मा, नीरज ित्रवेदी, आबकारी मुख्य निरीक्षक, आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक का भी योगदान रहा।

अवैध शराब बनाने व बेचने वालों पर आबकारी की कार्रवाई, 12 प्रकरण बनाएं/ Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- महिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri Newsमहिलाओं को लेकर विधायक प्रीतम लोधी का बयान वायरल, बोले कई महिलाओं को पटाने भेजते हैं / Shivpuri News

- चार महीने से कब्जे में था 12 फीट चौड़ा आम रास्ता, तहसीलदार ने JCB चलाकर खुलवाया / Shivpuri News
- 90 हजार लिए, 11 क्विंटल सरिया दिया; बाकी मांगने पर धमकी का आरोप / Shivpuri News
- चुनावी रंजिश में मकान तुड़वाने की साजिश का आरोप, SP से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News
- पानी लेने गई बेटियों पर करंट दौड़ाने का आरोप, इलाज का खर्च भी नहीं देने की शिकायत / Shivpuri News




Be First to Comment