शिवपुरी। ग्राम खरई भाट थाना सिरसौद की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करती है। 16 सितंबर को उसके साथ नीरज कुशवाह, खान साहब, रवि खटीक निवासी नरवर ने गलत काम किया। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई। मालमे में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भज दिया। साहब.! जब से आरोपित जेल गए हैं तब से उनके परिवार के सदस्य राजीनामा के लिए दबाव बना रहे हैं और राजीनामा न करने पर जान से मारने, झूठा केस लगाने व गांव से बेदखल करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपितों के परिवारजनों द्वारा दी जा रही धमकी से मैं व मेरा परिवार भयभीव बना हुआ है किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इसलिए मामले में कार्रवाई कर आरोपितों के परिवारजनों पर केस दर्ज किया जाए और हमारे परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए।

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता पहुंची एसपी ऑफिस, कहा राजीनामा करने आरोपितों के परिजन दे रहे जान से मारने व गांव से निकालने की धमकी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News





Be First to Comment