शिवपुरी। अभी तक आपने सुना होगा कि कलेक्टर का चपरासी रिटायर्ड हो रहा है तो उसे कलेक्टर अपनी गाडी से छोडने उसके घर पहुंचे थे। आपने सुना होगा कि कर्मचारी के रिटायर्ड होने पर पूरा गांव रो पडा है। परंतु आज जो बानगी निकलकर सामने आई है वह और ज्यादा चौकाने बाली है।
दसअसल जिले के पोहरी विधानसभा क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बागोदा में पदस्थ शिक्षक ओमकुमार उपाध्याय बीते 31 दिसम्बर को सेवानिव्रत हुए है। शिक्षक ओमकुमार उपाध्याय ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बागोदा में 37 साल पहले अपनी नौकरी की शुरूआत की और वह एक ही स्थान पर बीते 37 साल तक पदस्थ रहे। जिसके चलते लोगों से उनका इतना आत्मीय लगाव हो गया कि गांव के लोग उन्हें छोडना नहीं चाहते।
इसके चलते हालात यह रही कि यह गांव नदी के दूसरी और होने के चलते ग्रामीणों ने शिक्षक ओमकूमार के गांव में ही रहने के लिए चंदा करके स्कूल की बिल्डंग के उपर ही एक कमरा बना दिया। जिसमें रहकर यह यहां पढाते रहे। रिटायर्टमेंट से पहले शिक्षक ओमकुमार ने यहां अखंड रामायण का पाठ कराया और उसका भंडारा दिया। इस भंडारे के बाद जो नाजारा इस गांव में देखने को मिला वह विरले नहीं मिलता। यहां गांव के बुजुर्ग युवा और महिलाएं इन्हें बिदा करते रोने लगी।
इतना ही नहीं इस भंडारे के बाद ग्रामीणों के आग्रह पर इन्हें गांव में ही रोका गया और सुबह पूरे गांव ने चंदा एकत्रित कर डीजे बैंड मंगाया और पूरा गांव एकजुट होकर गांव से ही पैदल पैदल शिक्षक ओमकुमार को विदा करने उनके घर बैराड पहुंचे। शिक्षक के प्रति इतना प्रेम देखकर लोग भी देखते रह गए कि आखिर यह शिक्षक का ग्रामीणों से इतने प्रेम का कारण क्या है।

एक शिक्षक के प्रति इतना प्रेम: कडाके की सर्दी में बैंड के साथ 6 किमी पैदल चलकर घर विदा करने पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment