,

खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News

शिवपुरी में डाकबंगला उपकेंद्र अंतर्गत 11 केवी खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते 20 मई को कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।

बिजली कटौती से शक्तिपुरम खुड़ा, नई पुलिस लाइन, शिव कॉलोनी, गौतम विहार कॉलोनी, कीजरीधाम कॉलोनी और नक्षत्र गार्डन के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।