
शिवपुरी। आज एक बड़ी ह्रदय विदारक घटना होने से बाल-बाल बची है। शिवपुरी के ग्राम भोराना के पास एक बच्चों से भरी सेंट पीटर स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बस के बे्रक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर विद्युत लाइन के खंबे से टकरा गई इसके बाद एक सड़क से नीचे खाई में घुस गई। घटना का सुखद पहलू यह रहा है कि मात्र चार-पांच बच्चों को मामूली चोटें आई बाकी बच्चे सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा मानवीयता देते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को हाल जाना। बस शिवपुरी से करीब 15 किलोमीटर दूर भोराना ग्राम के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। ग्रामीणों ने बस जैसे ही बिजली के पोल से टकराई बैसे ही तुरंत बिजली कटवा दी जिससे कोई बड़ा हादसा नही हुआ। बस चालक पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।








Be First to Comment