SDM PUBLIC SCHOOl KOLARAS का भव्य शुभारंभ 9 को, सांसद सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि

शिवपुरी। प्रतिष्ठित निजी एसडीएम पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा एसडीएम पब्लिक स्कूल कोलारस का शुभारंभ 9 जुलाई किया जाएगा। स्कूल का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव, महेन्द्र सिंह यादव विधायक कोलारस, रविन्द्र शिवहरे नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस
 उपस्थित रहेंगी।
एसडीएम गु्रप संचालक अजेयराज सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम पब्लिक स्कूल कोलारस गौर भवन के पास दशहरे मैदान पर सुबह 11 बजे किया जाएगा। स्कूल अंग्रेजी माध्यम नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक है। कार्यक्रम में कोलारस, बदरवास की जनता को आमंत्रित किया गया है।