शिवपुरी। एससी-एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में सपाक्स सहित अन्य समर्थित संगठनों ने आज शिवपुरी में कोलारस विधायक महेन्द्र यादव का घेराव किया। नारेबाजी करते हुए उन्हें काले झण्डे दिखाए तथा उनसे मांग की कि वह एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध करें। महेन्द्र यादव ने स्वीकार किया कि इस कानून से दुरूपयोग की संभावना है और इसे वापिस लिया जाना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि संशोधन का विरोध करते हुए हाथ में काली पट्टी बांधी।
आरक्षण विरोधियों ने आज शिवपुरी में निवास कर रहे कोलारस विधायक महेन्द्र यादव के झांसी तिराहे स्थित निवास पर पहुंचकर घेराव कर डाला। अपने आपको माई का लाल बताते हुए आरक्षण विरोधी इस अवसर पर जमकर एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उनके हाथों में विरोध स्वरूप तख्तियां तथा काले झण्डे थे। युवाओं की टीम का यह भी आक्रोश था कि 795 जनप्रतिनिधियों के संसद में बैठने के बाद भी यह काला कानून लागू कर दिया गया। यहां बता दें कि इससे पूर्व सपाक्स द्वारा राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजू बाथम, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को भी काले झंडे दिखाए थे।

इनका कहना है
हम सभी लोग सपाक्स समाज के तहत आए हैं। सरकार द्वारा एसएस, एसटी एक्ट पर एक काला कानून लागू किया गया है जिसका हम पूरी तरह से विरोध करते हैं। इसी के तहत जो जनप्रतिनिधि शिवपुरी के होंगे या फिर शिवपुरी के आसपास आएंगे हम उनका सीधा-सीधा विरोध करेंगे। काले झंडे दिखाएंगे और इनका बहिष्कार करेंगे। शिवपुरी किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि किसी भी स्थिति में अंदर नहीं आने दिया जाएगा। उसके लिए चाहे हमें लठ्ठ खाना पड़ा, मरना पड़ा कुछ भी करने को तैयार हैं।
बृजेश तोमर, सपाक्स नेता

Be First to Comment