Press "Enter" to skip to content

सरकारी विश्वविद्यालयाें के टीचरों को मिलेगा वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों और मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्मिकों को भी वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस संबंध में विभाग को निर्देश जारी कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग की अनापत्ति प्राप्त हो गई है। राज्य शासन के कर्मचारियों के अनुसार ही शासकीय विश्वविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2020 को देय वेतनवृद्धि 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि के साथ तथा 1 जनवरी 2021 को देय वेतनवृद्धि 1 जनवरी 2022 को देय वेतन वृद्धि के साथ देने के निर्देश दिए गए हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!