Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में शराब के लिए रुपये न देने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट,तोड़फोड़,5 घायल पुलिस ने किया मामला दर्ज आरोपी फरार / Bairad News

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ में शराब पीने के लिए 500 रुपये न देने से गुस्साए दबंगों ने अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के लोगों पर घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर बेरहमी से मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस हमले में दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों के घायल होने की सूचना है घटना गुरुवार की रात 8:30 बजे की है बैराड़ पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद सहित 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है.

फरियादी भूरा धाकड़ पुत्र ओम प्रकाश धाकड़ उम्र 18 साल निवासी धींगपुर हाल निवासी कालामढ़ बैराड़ ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब 8:00 बजे मैं अपने घर के बाहर बैठा हुआ था तभी राहुल धाकड़ और अंकित रावत मेरे घर आए और शराब पीने के लिए 500 रूपये मांगने लगे मैंने मना किया तो मुझसे गंदी गंदी गालियां देने लगे अंकित रावत ने फोन लगाकर अपने और दोस्तों को बुला लिया जिनमें पुष्पेंद्र रावत और जानू गुप्ता को मैं जानता हूं इन सभी 15-20 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मेरी बेरहमी से मारपीट कि मुझे बचाने आए मेरे चाचा सुनील धाकड़,उम्मेद धाकड़ मेरी माँ राजकुमारी और छोटे भाई छोटू धाकड़ की भी बेरहमी से मारपीट और घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है.इस हमले में फरियादी भूरा धाकड़ के चाचा सुनील धाकड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए शिवपुरी रेफर किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन सभी आरोपी अभी फरार बने हुए हैं

More from BairadMore posts in Bairad »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!