शिवपुरी रन्नौद। रन्नौद कस्बे में शुक्रवार को मां के साथ मिलकर अपने पिता को पत्थरों से मारकर मौत के घाट उतार दिया था। बाद में मां-बेटे फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की कि पिता को क्यों मारा तो बेटे ने बताया कि उनके पिता ने थाने में हमारी शिकायत कर दी थी कि हम उनकी मारपीट करते हैं। पिता चोरी-छिपे यह शिकायत करके आए थे, लेकिन किसी तरह हमें इस बात की जानकारी लग गई। चार घंटे के अंतराल में पत्थरों से हमने पिता को मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार रन्नौद कस्बे में मां ने बेटे के साथ मिलकर पिता की हत्या की थी। एक दिन बाद ही दोनों आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया है। इसके पहले पुलिस ने बताया कि मृतक टेलर रामनिवास विश्वकर्मा की हत्या उसके बेटे बृजेश विश्वकर्मा ने अपनी मां के साथ मिलकर कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।






Be First to Comment